spot_img

Panchayat elections : आज कूचबिहार से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी ममता

कोलकाता:(Panchayat elections) पश्चिम बंगाल में आसन्न पंचायत चुनाव के लिए आज सोमवार से तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधिकारिक तौर पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार शुरू करने जा रही हैं। इसकी शुरुआत वह उत्तर बंगाल के कूचबिहार से करने वाली हैं।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया है कि सबसे पहले उत्तर बंगाल से चुनाव प्रचार का आगाज करने के बाद ममता दक्षिण बंगाल और मध्य बंगाल आएंगी।

इसी बीच आज ही के दिन राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस भी उत्तर बंगाल के सफर पर रवाना हो गए हैं। सोमवार सुबह हावड़ा स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए वह जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुए हैं। वहां से सिलीगुड़ी जाएंगे। सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल उत्तर बंगाल के कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों संग बैठक कर सकते हैं। खास बात यह है कि आज कूचबिहार में जनसभा के बाद कल ममता बनर्जी की भी जलपाईगुड़ी में जनसभा होनी है। इसी बीच राज्यपाल का उत्तर बंगाल दौरा राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ

5 मई को हो सकती है लिस्टिंगनई दिल्ली : (New Delhi) ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड (Amba Auto Sales...

Explore our articles