spot_img

Ghazipur : मुजरिम को छुड़ाने के लिए थाना का घेराव के मामले में तीन महिला सहित पांच गिरफ्तार

गाजीपुर : करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने रविवार को तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि बीती शुक्रवार को गिरफ्तार गैंगस्टर के आरोपित को छुड़ाने के लिए थाना का घेराव कर हंगामा किया था। इन लोगों के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकों चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में राम प्रवेश राय, तिवारी उर्फ अम्बुज, उमरावती, मीना देवी और मुन्नी देवी हैं। इन सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात गैंगस्टर सहित 28 मामलों में वांछित अभियुक्त अमित राय की गिरफ्तारी के बाद भारी संख्या में लोगों ने करीमुद्दीनपुर थाना का घेराव किया था। थाना में तोड़फोड़ का प्रयास करते हुए मुजरिम को छुड़ाने की भी कोशिश की गई है। इस मामले में थाना पुलिस की ओर से लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles