spot_img

Hong Kong: हॉन्ग कॉन्ग-लॉस एंजेलिस फ्लाइट का टायर फटा, 11 यात्री घायल

हॉन्ग कॉन्ग:(Hong Kong) हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस जा रहा विमान (सीएक्स 880) टायर फटने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। इस विमान में 17 क्रू सदस्य और 293 यात्री सवार थे। सभी की आपातकालीन निकासी कराई गई। इस दौरान 11 यात्री घायल हो गए।

यह पैसिफिक विमान कैथे कंपनी का है। कंपनी ने कहा है कि विमान को तकनीकी समस्या की वजह से शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले रोक दिया गया। आपातकालीन निकासी के दौरान 11 यात्री घायल हो गए। चालक दल की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतारना मकसद था। इसलिए यात्रियों को पांच डोर एस्केप स्लाइड्स का उपयोग करके विमान से बाहर निकाला गया। इसी दौरान 11 यात्री घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से नौ लोगों को छुट्टी मिल गई है। उन्हें घर भेज दिया गया है। फिलहाल, अस्पताल में दो यात्री भर्ती हैं। विमान कंपनी ने यात्रियों से माफी भी मांगी है।

Explore our articles