spot_img

Moradabad : आपत्तिजनक हालत में लड़की के साथ मिला आरोपित सिपाही धमकाने के मामले में लाइन हाजिर

आपत्तिजनक हालत में लड़की के साथ मिला आरोपित सिपाही, विरोध पर भाई को मारा

लड़की की मां को धमकाने का ऑडियो वायरल

मुरादाबाद : मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टीट्यूट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत लड़की के नाबालिग भाई को पिस्टल से मारने के आरोपित एंटी रोमियो स्क्वाड सिपाही का एक आडियो वायरल हो रहा है। इसमें आरोपित सिपाही जिस लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला था, उसकी मां को फोन पर धमकी देते हुए कह रहा है कि मैं मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूं, वहां रोज हत्याएं होती हैं। मेरे पास दो पिस्टल है, मुझे हत्या करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने बताया कि धमकाने की शिकायत मिली हैं, इसमें जांच की जा रही हैं जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी नाबालिग लड़के ने एसएसपी हेमराज मीणा को बीते बुधवार को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि उसकी बड़ी बहन थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। बहन का माता-पिता से किसी बात हो लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद बहन अपनी बुआ के घर चली गई थी। बुआ के मकान में किराए पर एंटी रोमियो स्क्वाड में तैनात मुजफ्फरनगर जनपद निवासी सिपाही अंकित भी रहता था। देर रात्रि तक जब उसकी बहन घर नहीं पहुंची तो वह अपनी बुआ के घर उसे ढूंढते हुए पहुंच गया। उसने देखा कि सिपाही अपने कमरे में उसकी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में था, जिसका उसने विरोध जताया तो आरोपित सिपाही ने पिस्टल से उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वो मामले की शिकायत लेकर थाने में पहुंचे तो पुलिस ने स्टाफ का मामला देखकर पहले उल्टा धमकाया फिर मामले में फैसला कराने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसएसपी हेमराज मीणा से की थी। कप्तान ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर को सौंप दी थी। वह इस मामले में अभी जांच कर रहे हैं।

वहीं, आरोपित सिपाही ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। सिपाही का कहना है कि घटना के दिन लड़की का पिता नशे में धुत्त होकर अपनी बेटी को पीट रहा था, शोर शराबा होने पर उसने बीच बचाव किया, इसलिए उस पर झूठा आरोप लगाया गया है।

इस बीच शनिवार को इस प्रकरण में नया मोड़ तब आ गया जब पीड़ित परिवार को धमकाने वाला ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो में उसकी मां को फोन पर धमकी देते हुए सिपाही कह रहा है कि मैं मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूं। वहां रोज हत्याएं होती हैं, मेरे पास दो पिस्टल हैं, मुझे हत्या करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस पर पीड़ित परिवार ने सिपाही के खिलाफ शिकायत की है।

इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि धमकाने की शिकायत मिली हैं। इसमें जांच की जा रही हैं जो तथ्य सामने आएंगे उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल आरोपित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles