छोटी भाभी के साथ शहर में अल्ट्रासाउंड कराने आई थी महिला
कैथल : शहर में अल्ट्रासाउंड करवाने आई विवाहिता लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने उसके ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।
विवाहिता कलायत क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शनिवार सुबह के समय ही कैथल शहर में अल्ट्रासाउंड करवाने गई थी। उसके ससुर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी पुत्र वधु अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उसकी छोटी भाभी को साथ लेकर आई थी, लेकिन वह कैथल से कहीं और चली गई। उसकी वे अपने स्तर पर बहुत तलाश कर चुके हैं। इसके साथ ही अन्य रिश्तेदारी भी ढूंढने का बहुत प्रयास किया। परंतु अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। शहर थाना की महिला सिपाही शीतल ने बताया कि उन्होंने विवाहिता की ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में विवाहिता की तलाश जारी है।


