spot_img

Guwahati: निर्माणाधीन नाले में गिरकर मछली व्यापारी की मौत

गुवाहाटी:(Guwahati) राजधानी के हाथीगांव इलाके में गुरुवार की सुबह एक मछली व्यापारी की नाले में गिरकर मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मृत्यु हाथीगांव इलाके के लक्ष्मीनगर रोड के कोने पर उस समय हुई जब, निर्माणाधीन नाले के बगल से गुजर रहे नरेन चौधरी नामक मछली व्यापारी नाले में गिर जाने से गिर गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस स्थान पर ठेकेदार नाले को खोदकर खुला छोड़ दिये हैं, जिसमें लगातार हो रही बारिश के कारण पानी से भर चुका है। वहीं, दूसरी ओर बगल में निर्माण सामग्रियां रखी गई है। जिस कारण इधर से गुजारना मुश्किल हो रहा है।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को थाने ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने तीन दिन पहले राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि राज्य भर में सभी खुले हुए नाले को बंद करें, क्योंकि इससे पहले भी दो लोगों की मौतें नाले में गिरने से हो चुकी है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सचिवालय से 100 मीटर की दूरी पर आज ऐसी घटना घटित हुई। इससे विभागीय उदासीनता का साफ साफ पता चलता है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles