spot_img

Kolkata: विपक्षी बैठक में शामिल होने पटना जाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता:(Kolkata) लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता बैठक के लिए तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना जा रही हैं। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

बताया गया है कि शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए ममता एक दिन पहले ही पटना पहुंच जाएंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज ही पटना पहुंच रहे हैं। दोनों नेताओं की आपसी बैठक भी हो सकती है। पटना में ममता बनर्जी के स्वागत में पोस्टर भी लग चुके हैं। सूत्रों ने बताया है कि हवाई अड्डे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी का स्वागत कर सकते हैं।

बैठक को भाजपा नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ विपक्ष की एकजुट लड़ाई का आगाज माना जा रहा है। इसके पहले जब नीतीश कुमार कोलकाता आए थे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी तब ममता बनर्जी ने ही पटना में ही विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक की सलाह दी थी। इसके पहले 12 जून को बैठक होने वाली थी लेकिन कांग्रेस के कदम पीछे खींच लेने की वजह से बैठक नहीं हो पाई थी। अब इसमें कांग्रेस समेत गैर भाजपा दलों के प्रमुख शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी इसमें शामिल नहीं होंगे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles