spot_img

Patna: पटना में जी-20 लेबर समिट का शुभारंभ,28 देशों के प्रतिनिधि हो रहे शामिल

पटना:(Patna) जी-20 के अंतर्गत पटना में हो रहे एल-20 शिखर सम्मेलन का शुभारंभ आज (Thursday) को हो गया। सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ज्ञान भवन में किया।

इससे पूर्व प्रतिनिधियों के ज्ञान भवन के प्रवेश द्वार पर आते ही सभी का स्वागत पुष्प वर्षा कर की गयी। जिसे प्रतिनिधियों ने मुस्कुरा कर स्वीकार किया।

सम्मेलन में आज से दो दिनों तक 28 देशों के प्रतिनिधि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा कैसे सुनिश्चत करायी जाये इसपर खासकर तौर से चर्चा करेंगे और एक सार्थक पहल के लिए आगे बढ़ने का निर्णय लिया जायेगा। महिला कामगारों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराना और इनकी भागीदारी बढ़ाना भी विचार का एक अहम मुद्दा है।महिलाओं को पुरुषों के बराबर सैलरी और देशभर में एक मिनिमम वेज के मुद्दों पर मंथन करेंगे। इस समिट में लेबर कार्य समूह L-20 के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। भारत समेत 28 देशों के 173 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।।

एल-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने 28 देशों के देश सहित विदेशी प्रतिनिधि पटना एक दिन पूर्व ही पहुंच चुके थे । जिनका स्वागत बिहार पर्यटक विभाग कर रहा है। सम्मेलन के अलावा जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को राज्य के वैभवशाली इतिहास से परिचित कराया जाना है।

24 जून की सुबह प्राचीन नालंदा विवि के भग्नावशेष और नालंदा संग्रहालय घूमेंगे। जिसके लिए पर्यटन विभाग से जुड़े तकरीबन दो दर्जन बहुभाषीय कुशल पर्यटक गाइड को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles