जम्मू : (JAMMU) जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास बुधवार देर रात को एक ट्रक गहरी खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक नम्बर जेके03इ-3581 बैटरी चश्मा के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक में सवार दोनों लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा दोनों को खाई से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आसिफ बशीर पुत्र बशीर अहमद वानी निवासी नौगाम शोपियां के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान मेहराज अहमद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी शोपियां के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


