spot_img

Auraiya : पहली बारिश में पूरा नगर हुआ जलमग्न, सरकारी दफ्तरों के रास्ते बंद

विद्युत फाल्टों के चलते कस्बा बाबरपुर, अजीतमल के पंद्रह वार्डों सहित सैकड़ों गांव की बिजली हुई गुल
औरैया: (Auraiya)
जनपद में बीती रात मंगलवार को शुरू हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लेकिन बुधवार इस पहली बारिश का असर भी देखने को मिला। अजीतमल तहसील क्षेत्र में गलियां जलमग्न हो गयी हैं। वही बस्ती के कई मकानों कोतवाली व सीएचसी परिसर जलमग्न हो गए हैं। इससे वहां आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है और नगर पंचायत के जल निकासी करने वाले दावों की पोल खुल गई।

जिले में पहली ही बारिश में जलभराव के चलते सबसे ज्यादा दिक्कतें दुकानदारों को करना पड़ा। उनकी दुकानों में पानी घुस गया। वही बस्ती में भी लोग घरों में कैद हो गये। मंगलवार की रात से लगातार हो रही बारिश से एक और मौसम खुशनुमा हो गया। मगर इसी के साथ जल निकासी का प्रबंध ना होने से चलते जगह-जगह जलभराव लोगों के लिए सिरदर्द बन गया। बुधवार सुबह एक घंटे हुई तेज बारिश के चलते पूरे अजीतमल कस्बे में जगह-जगह पानी भर गया।

उल्लेखनीय है कि जल निकासी के लिए कस्बे में नाला निर्माण के लिए जगह-जगह खुदाई कराई गई थी। लेकिन यह सब जल निकासी के लिए नाकाफी साबित हुये। पूरे कस्बे में कई जगहों पर जलभराव हो गया। बाबरपुर कस्बे में मुख्य चौराहे पर जैन की पुलिया के पास नाला उफनाने से नाला का गंदा पानी सहित बरसात का पानी दुकानों में घुस गया और सड़क के किनारे बने नाले भी ओवरफ्लो हो गए। जिसकी वजह से हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। अजीतमल कोतवाली परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, तहसील गेट, रोडवेज स्टैंड परिसर, कोतवाली गेट पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।

बारिश के चलते गुल हुई बिजली

बदले मौसम के साथ मंगलवार से शुरू हुई बारिश के चलते जहां लोग परेशान हैं वहीं विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर फाल्ट में चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है। बीती रात्रि में लगातार हुई बारिश के चलते हुए फाल्ट से बिजली कई जगहों और ग्रामीण क्षेत्र में गुल है। सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर आसेनी से 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो जाने के चलते विद्युत सब स्टेशन अजीतमल से जुड़े कस्बा बाबरपुर, अजीतमल के पंद्रह वार्डों सहित क्षेत्र के सैकड़ों गांव की बिजली गुल हो गई। लगातार हो रही बारिश के बीच अवर अभियंता धीरेंद्र के नेतृत्व में लाइनमैनों की टीम ने पट्रोलिंग शुरू की। उन्होंने दिबियापुर तक पूरी लाइन को चेक किया। लाइनों पर पेड़ों की डाल आदि को हटाया, जिसके बाद सप्लाई शुरू की गई। उनके प्रयासों से 10 बजे कस्बा अजीतमल एवं बाबरपुर में की बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। लेकिन फिर भी ग्रामीण क्षेत्र में फाल्ट होने के चलते बिजली शुरू नहीं हो सकी।

विद्युत उपकेंद्र के जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी में फाल्ट आ जाने के चलते विद्युत सप्लाई सुबह बंद हो गई थी, जिसे पेट्रोलिंग कर सही कराते हुए कस्बा अजीतमल एवं बाबरपुर की बिजली शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की लाइनों को चेक कराया जा रहा है शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र की लाइन सही करवा कर विद्युत सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles