spot_img

Panchkula : युवाओं को खेलों के साथ जोड़कर उज्जवल भविष्य की राह आसान: बंडारू दत्तात्रेय

पंचकूला : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पंचकूला की स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी करीब 13 वर्षों से खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के प्रेरणा और मार्गदर्शन में चल रही यह सोसायटी समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रही है। वे रविवार को सेक्टर-3 स्थित ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय अश्वनी गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन एवं पारितोषक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि वे भी युवा अवस्था में बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी रहे है और उन्होंने भी इस खेल में कई पुरस्कार प्राप्त किये है। दत्तात्रेय ने स्वर्गीय अश्विनी गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे इस सफल एवं शानदार राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन के लिए ज्ञानचन्द गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट ज्ञानचन्द गुप्ता के बेटे स्वर्गीय अश्विनी गुप्ता की याद में आयोजित किया जा रहा है। अश्विनी गुप्ता नेशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं।

एक हादसे में उनके चले जाने के बाद से ज्ञानचन्द गुप्ता ने उनकी याद में खेल को बढ़ावा देने के लिए ट्रस्ट बनाई और 2006 से लगातार कबड्डी, बैडमिंटन व अन्य खेल टूर्नामेंट करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नशाखोरी की समस्या हमारे समाज के सामने उभरती हुई बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए जहां प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है, वहीं इस प्रकार की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी युवाओं को खेलों के साथ जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य की राह आसान की जा रही है।

अनमोल खरब प्रथम और तनवी शर्मा द्वितीय

राज्यपाल ने अनमोल खरब और तन्नवी शर्मा के बीच अंडर-17 सिंगल फाईनल मैच देखकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस मैच में अनमोल खरब ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और तन्नवी शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मौमेंटो व इनाम स्वरूप चैक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्कृर्ष्ट कार्य करने पर मौमेंटो देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अश्विनी गुप्ता बैडमिंटन एसोसिएशन एवं जिला स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

New Delhi : सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी याचिका पर सुनवाई 4 जुलाई को

नई दिल्ली : (New Delhi) राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट (Rouse Avenue Sessions Court) में आज 1980 में वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का कथित...

Explore our articles