spot_img

Patna: पटना को मिल सकती है एक और वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना: (Patna) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही पटना वासियों को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दे सकते हैं। बताया जा रहा है दूसरी वंदे भारत को पटना और मालदा के बीच चलाई जाएगी।

इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का परिचालन साहेबगंज-भागलपुर-जमालपुर-किऊल के रास्ते होगा। वंदे भारत ट्रेन पटना से मालदा के बीच चार सौ किलोमीटर की दूरी पांच से साढ़े पांच घंटे में पूरी करेगी। मालदा रेल मंडल के डीआरएम विकास चौबे ने बताया कि पूर्व रेलवे मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड को वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से संबंधित रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि तीन वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का परिचालन भी किया जायेगा।

Explore our articles