spot_img

Mumbai : सिंगर राकेश मिश्रा का गाना ”पापा एक फ़रिश्ता” हुआ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर राकेश मिश्रा का नया गाना ”पापा एक फ़रिश्ता” आज रिलीज हो गया है, जो पिता का अपने बच्चों के प्रति मार्मिक संवदेना को उजागर करता है। कहते हैं पिता का प्रेम करने का ढंग अनोखा होता है। वे अपने बच्चों से प्रेम करते भी हैं और पता भी नहीं चलने देते। मगर जब उनके बच्चे परेशान होते हैं, तब पिता को भी पीड़ा होती है, जिसे राकेश मिश्रा ने इस गाने में पिरो कर भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की बीच प्रस्तुत किया है। राकेश मिश्रा का गाना ”पापा एक फ़रिश्ता” को निमन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और यह गाना अब वायरल होने लगा है। इस गाने को सुनकर लोग राकेश मिश्रा की कला और गाने के कॉन्सेप्ट को सराह रहे हैं। राकेश मिश्रा ने इस गाने को मार्मिक तरीके से बनाया है और पिता के दर्द को उस जाहिर किया है।

राकेश मिश्रा कहते हैं कि पिता के रिश्ते पर कितना भी लिखा जाए, वह कम होगा। हमने अपने गाने में एक पिता की वेदना और संवेदना का स्मरण किया है। यह गाना हर वर्ग और समाज के लोगों को सुनना चाहिए। इसके बाद किसी को भी पिता से और भी ज्यादा प्यार हो जाएगा। इस गाने को गाते वक्त को गाते वक्त कई बार मेरा गला रूंध गया। आंखों में आंसू आ गए, लेकिन हमने अंतरात्मा की आवाज सुनी और अपने भोजपुरी दर्शकों के सामने इस बेहतरीन गाने को लाने का प्रयास किया। अब यह सबके सामने है।
एक बेहतरीन प्रयास के तहत और बच्चों की अनमोल रिश्ते की कहानी को सुर और संगीत में ढलने का सराहनीय प्रयास राकेश मिश्रा ने किया है। राकेश मिश्रा ने इस गाने में अपनी खूबसूरत आवाज दी है जबकि इस गाने को लिखा है मनोज मतलबी ने। इस गाने के संगीतकार गोविंद ओझा है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles