spot_img

Auraiya : यूपी बोर्ड के संशोधित परिणाम से अपूर्व भारद्वाज बने विद्यालय टॉपर

इण्टर में 89.8 प्रतिशत अंक हुए हासिल
औरैया: (Auraiya)
जनपद के सहार कस्बे में स्थित स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र अपूर्व भारद्वाज ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में थी परन्तु यूपी बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल को घोषित परीक्षा फल में वह भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण फेल घोषित किए गए।

यह देख कर विद्यालय के शिक्षक एवं उनके परिवारी जन हतप्रभ रह गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने अपूर्व भारद्वाज के उपस्थिति को प्रमाणित करते हुए समस्त पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से यूपी बोर्ड को प्रेषित कर दी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपूर्व भारद्वाज के परिणाम को संशोधित कर दिया गया। उन्हें भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा में 30 अंक हासिल हुए। परिणाम स्वरूप निर्गत परीक्षाफल में उन्होंने 500 में से कुल 449 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles