spot_img

Korba: जंगल में मिली युवक की लाश, गले पर चोंट के निशान

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोरबा:(Korba) जिले के ओमपुर महुआरी जंगल में बुधवार को युवक की लावारिस हालात में लाश मिली है। मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। ऐसे में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

घटना स्थल पर उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मृतक की पहचान आमाडाढ निवासी बसंत कुमार कोसले के रूप में हुई है। घटना सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना की सूचना पर रजगामार चौकी पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles