spot_img

Raipur: छत्तीसगढ़ में 26 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, सीएम ने दिये नर्देश

रायपुर :(Raipur) छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच 16 जून से सभी सरकारी स्कूल खुलने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले ही जारी किया था। किन्तु इसी दौरान निजी स्कूल भी खुलने वाले थे, अब एक दिन बाद बुधवार 14 जून को ही मुख्यमंत्री भूपेश का आदेश जारी हो गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 26 जून से पहले सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने साफ कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाया जाए और तब तक सभी स्कूल बंद रखा जाए।

उल्लेखनीय दें कि 13 जून को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुलेंगे। इसके साथ ही 15 जुलाई तक प्रवेशाेत्सव मनाया जाएगा। जबकि शुरुआती 10 दिनों में विशेष कार्यक्रम भी होंगे, जिनका शेड्यूल समेत गाइडलाइन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई थी। किन्तु अब जब सीएम का आदेश जारी हो गया है तो यह रिशेड्यूल हो जाएगा। फिर ये सभी आयोजन 26 जून के बाद ही हो सकते हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles