श्रीनगर:(Official sources) राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में छापा मारा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एसआईए ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिले में छापा मारा है। यह छापा बैंक एटीएम गार्ड संजय कुमार शर्मा हत्याकांड की जांच के सिलसिले में मारा गया है। खबर लिखे जाने तक यह कार्रवाई जारी थी।


