spot_img

New Delhi : महज कंधा टकराने पर किशोर को चाकूओं से गोदा

नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में महज कंधा टकराने पर कुछ लड़कों ने 14 साल के किशोर को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में किशोर मोहम्मद नकी (14) को पहले जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने पीड़ित नकी के बयान पर लड़कों पर जानलेवा करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। मुख्य आरोपित लड़के की उम्र भी 15 साल के करीब है। उसकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर इलाके में रहने वाला मोहम्मद नकी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पैदल लोहा मार्केट, रामलीला पार्क होता हुआ वेलकम जा रहा था। इस बीच मुख्य आरोपी से नकी का कंधा टच हो गया। इस बात पर आरोपित ने नकी के गाल पर थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

आरोप है कि उसी दौरान मुख्य आरोपित ने अपने दो अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया। पहले इन तीनों ने नकी को बुरी तरह पीटा। बाद में एक आरोपी ने चाकू निकालकर नकी के मारना शुरू कर दिया। कई चाकू मारकर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकी की हालत खतरे से बाहर है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपित समेत बाकी को दबोच लिया जाएगा।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles