spot_img

Faridabad : नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद : 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम दर्शन (19 वर्ष) है, जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फरीदाबाद में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।

उन्होंने बताया कि 3 जून को 13 वर्षीय लड़की की मां ने चौकी में आकर शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि 2 जून को उनकी लड़की कहीं चली गई थी और लौट कर नहीं आई। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर जगह अपनी लड़की की तलाश की, परंतु उन्हें उसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। शिकायत के आधार पर सिटी बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू की गई। तकनीकी सहायता के आधार पर लड़की के दिल्ली में होने का पता चला, जिसके पश्चात पीएसआई कपिल और मुख्य सिपाही इंद्रजीत की टीम द्वारा दिल्ली के नांगलोई व आसपास के एरिया में लड़की की तलाश की गई परंतु वहां से पता चला कि लड़की करीब आधा घंटा पहले वहां से निकल चुकी है।

इसके पश्चात पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए लड़की को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-3 से बरामद किया गया। लड़की को वहां से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया और लीगल एडवाइजर बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान करवाए गए, जिसमें उसने बताया कि उसे दर्शन नाम का लड़का भगा कर ले गया था। इसके पश्चात मामले में पोक्सो की धाराएं जोड़कर आरोपित की तलाश शुरू की गई, जिसके पश्चात पुलिस द्वारा आरोपित दर्शन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह लड़की के पड़ोस में रहता है और पिछले 1 साल से लड़की से बातचीत करता है। आरोपित शादी का झांसा देकर लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपित ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और बिहार जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे, परंतु पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles