spot_img

Palwal : 60 लाख की अवैध शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

पलवल : डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 60 लाख रुपये कीमत की शराब से भरा कंटेनर पकड़ा है। ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। केमिकल के बिल पर यह शराब पंजाब से छत्तीसगढ़ तस्करी कर ले जायी जा रही थी। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान पंजाब के तरनतारन के अरीका गांव निवासी बलजिंद्र सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

मंगलवार रात को डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी हनीश खान अपनी टीम के साथ केएमपी टोल प्लाजा के निकट पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर गश्त पर थे। सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर पंजाब से छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही है। मौके पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई। उसी दौरान गाजियाबाद से पलवल की तरफ एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया।

कंटेनर ड्राइवर पुलिस को देखकर कंटेनर को केजीपी एक्सप्रेस-वे पर छोड़ कर भागने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान पंजाब के तरनतारन के अरीका गांव निवासी बलजिंद्र सिंह के तौर पर हुई है। कंटेनर की तलाशी में 1050 शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं। बलजिंद्र से जब शराब के कागजात मांगे तो उसने यमुनानगर की एक कंपनी का केमिकल का बिल पेश किया।

एएसपी जसलीन कौर ने बुधवार को बताया कि बलजिंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह गाड़ी मालिक के कहने पर अमृतसर पंजाब से अवैध शराब भरकर छत्तीसगढ़ ले जा रहा था। कंटेनर मालिक व ड्राइवर की अच्छी कमाई हो जाती है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान...

Explore our articles