spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री चौहान ने फिल्म अभिनेत्री सुलोचना के निधन पर दुख जताया

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मशहूर फिल्म अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अभिनेत्री सुलोचना दीदी के रूप में सिनेमा जगत ने आज अपने एक अमूल्य रत्न को खो दिया है। दीदी ने अपने अभिनय द्वारा भारतीय सिनेमा को और समृद्ध किया। उनका अवसान कला जगत के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ।।ॐ शांति।।

बता दें कि मशहूर अदाकारा सुलोचना लाटकर का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वे 94 वर्ष की थीं। उन्होंने हिंदी और मराठी भाषा की कई फिल्मों में काम किया। आज सोमवार को दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Explore our articles