spot_img

Mumbai : जेजे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

डॉ. रागिनी पारेख और डॉ. तात्याराव लहाने का इस्तीफा मंजूर

मुंबई : जेजे अस्पताल में पिछले चार दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। महाराष्ट्र असोसिएशन आफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (मार्ड) के अध्यक्ष अभिजीत हेलगे ने रविवार को हड़ताल ख़त्म करने की घोषणा की है।

अभिजीत हेलगे ने बताया कि मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगें मान ली है। साथ ही उनकी सबसे बड़ी मांग जेजे अस्पताल के नेत्र विभाग की प्रमुख रागिनी पारेख और वरिष्ठ डॉक्टर तात्याराव लहाने को पदमुक्त करने की थी। इन दोनों डॉक्टरों का इस्तीफा मंजूर हो गया है। अभिजीत हेलगे ने बताया कि अस्पताल में रिक्त पदों को चिकित्सा आयोग के नियमानुसार भरे जाने का भी उन्हें आश्वासन मिला है। साथ ही रेजिडेंट चिकित्सकों के प्रथम वर्ष के तीन माह के शिक्षण शुल्क का बकाया भुगतान भी करने का आश्वासन मिला है।

जेजे अस्पताल के नौ डॉक्टरों ने रेजिडेंट डॉक्टरों की मनमानी का कारण बताते हुए अपने पद का इस्तीफा दिया था। इसके ठीक बाद जेजे अस्पताल ने 750 डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। साथ ही मार्ड ने महाराष्ट्र के सभी अस्पतालों में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी भी दी थी। इसी वजह से जेजे अस्पताल समूह ने रागिनी पारेख और तात्याराव लहाने का इस्तीफा मंजूर कर लिया। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles