spot_img

Entertainment: बोल्ड ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं साक्षी चोपड़ा

लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती काफी चर्चा में हैं। उनका नाम साक्षी चोपड़ा है। वह अपने कलरफुल आउटफिट्स और बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। साक्षी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने नेट की ड्रेस पहनी हुई है।

पेपराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह नेट की ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में स्टाइल किया और इस लुक के साथ हाई हील्स पहनी थीं। उनका ये वीडियो इस समय काफी चर्चा में है। साथ ही उनके लुक्स को लेकर नेटिजेंस ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया है।

नेटिजेंस ने कहा, ये उर्फी की बहन कुल्फी, एक उर्फी बर्दाश्त नहीं होती, अब दूसरी आ गई। हर कोई बनना चाहता है उर्फी, उर्फी को टक्कर देने के लिए बाजार में नया कार्टून आ गया है। जैसे कमेंट्स किए, उर्फी ने यह ड्रेस उससे पहले पहनी थी। लोग इस देश में ध्यान आकर्षित करने के लिए ये चीजें पहनते हैं, कुछ ने नाराजगी व्यक्त की है।

साक्षी चोपड़ा एक सिंगर भी हैं और अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वह रामायण के निर्माता रामानंद सागर की परपोती हैं। वह रामानंद सागर के बेटे मोती सागर की बेटी मीनाक्षी की बेटी हैं।

New Delhi : नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही से बच रही सरकारः कांग्रेस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera, Head of the Congress Media Department) ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक...

Explore our articles