spot_img
Home Patna Patna: नीतीश कुमार ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया

Patna: नीतीश कुमार ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया

0
239

पटना: (Patna) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट किया है।

नीतीश कुमार ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संंवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शाीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।