spot_img

Mirzapur : चुनार किले की ऐतिहासिकता दर्शाएगी लाइट-साउंड व लेजर शो

मीरजापुर : योगीराज भतृहरि, रानी सोनवा और अन्य शासकों की जीवनी तथा चुनार की ऐतिहासिकता को दर्शाने के लिए चुनार किले में लाइट-साउंड व लेजर शो के स्थल चयन के लिए शुक्रवार को एसडीएम चुनार नवनीत सेहारा तथा सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने चुनार दुर्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनार किले का निरीक्षण कर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रयोग के तौर लाइट एंड साउंड शो की योजना पर काम करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे।

शुक्रवार की शाम अधिकारियों ने वाराणसी के शत्रुघ्न की टीम के साथ दुर्ग के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनवा मंडप तथा किले के पूर्वी छोर पर स्थित गंगा द्वार के पास शो कराए जाने की संभावनाएं देखीं।

एसडीएम ने बताया कि चुनार महोत्सव के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके क्रम में होने वाले लाइट एंड साउंड शो के स्थल चयन के लिए शो संचालकों को बुलाया गया था। अंतिम निर्णय के लिए इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles