आरएसएस ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
देवरिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की ओर से शुक्रवार को सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के ‘माधव सभागार’ में हिन्दू साम्राज्य उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनयन चतुर्वेदी ने कहा कि आज ही के दिन शिवाजी ने हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की थी। इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष हम हिंदू साम्राज्य दिवस मनाते हैं। महाराज शिवाजी आज के भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के हिन्दुओं के लिए प्रेरणदायी हैं। उन्होंने विषम परिस्थिति में हिंदू राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष किया एवं सफल रहे।
उन्होंने कहा कि कंबोडिया,श्रीलंका,पाकिस्तान,बांग्लादेश में ही नहीं अपितु विश्व में दूर-दूर तक भारत का साम्राज्य हुआ करता था, जैसा कि पौराणिक ग्रंथों व इतिहास में उल्लेखित है। आज का भारत तो हिन्दुओं का लघु भारत है, हमें अपने अतिथि के साम्राज्य विस्तार की याद कर उस गौरवमयी समय को वापस लाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। आज सम्पूर्ण विश्व में भारत ही ऐ सा देश है, जहां वर्तमान में हिन्दू अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।
कमलनयन चतुर्वेदी ने कहा कि इस सुरक्षा को बनाए रखना हमारा प्रथम धर्म है। विदेशी आक्रांताओं ने हमारे देश, हमारी संस्कृति तथा देवालयों को छिन्न-भिन्न करने का अपना सम्पूर्ण प्रयास किया। कुछ जयचंदों के कारण वे सफल भी रहे, किंतु वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप,रानी लक्ष्मी बाई जैसे देशभक्त वीरों से उन्हें मुंह की खानी पड़ी। मुस्लिम शासकों की क्रूरता के कारण अपने को पवित्र रखते हुए लाखों की संख्या में हमारी माताएं एवं बहने जौहर कर ली।
उन्होंने कहा कि कई देश भक्त वीर एवं वीरांगनाएं भारत मां की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दीं, आज उसी का परिणाम ही आज का यह व्यष्टी भारत है, हमें समष्टि भारत को वापस लाना है। हम तन-मन-धन से इस हेतु प्रयासरत रहें तथा भारत मां की अक्षुण्ण रखने के लिए मां भारती के लिए बलिदान हुए भारतीय वीरों एवं वीरांगनाओं की अक्षुण्ण भारत की परिकल्पना को सार्थक बनाने के लिए हम सतत प्रयत्नशील रहें।
कार्यक्रम में देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विभाग संघ चालक राजधारी जिला संघचालक मकसूदन, नगर संघचालक नमो नारायण, सह जिला कार्यवाह अजय नारायण, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज, मुकुंद माधव,राजेश, दिनेश, अवनींद्र, अवनीश, रमेश, वीरेन्द्र, आशुतोष, ज्ञान,नित्यानंद, रमेश, रामप्रवेश, आनंद तिवारी, श्रवण, दिवाकर,आदित्य, रणधीर,विनय,शीतल उपस्थित रहे।


