spot_img

New Delhi : ‘राष्ट्र सेविका समिति’ के वर्ग में शामिल युवतियों ने निकाला पथ संचलन

नई दिल्ली : भारतीय महिलाओं के सबसे बड़े संगठन ‘राष्ट्र सेविका समिति’ के वर्ग में प्रशिक्षण लेने आयी बालिकाओं और युवतियों ने आज वर्ग के 12वें दिन समिति की गणवेश (निर्धारित पोशाक में) राष्ट्र सेविका समिति के पूर्वी विभाग, दिल्ली में पथ संचलन किया।

राष्ट्र सेविका समिति गर्मियों की छुट्टियों में हर वर्ष बालिकाओं और युवतियों के लिए वर्ग का आयोजन करती है। लगभग 15 दिन के वर्ग में देश की स्त्री शक्ति को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त किए जाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि भविष्य में वो एक अच्छे समाज और अच्छे राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकें। इस वर्ष 20 मई से पूर्वी विभाग शाहदरा की रायगढ़ कॉलोनी में गीता बाल भारती विद्यालय में वर्ग चल रहा है, जिसका समापन 04 जून को होगा। वर्ग में लगभग 200 बालिकाएं और युवतियां भाग ले रही हैं।

उल्लेखनीय है कि समिति की स्थापना 1936 में लक्ष्मी बाई केलकर ने महाराष्ट्र के वर्धा में की थी। आठ दशक में समिति अब विशाल रूप ले चुकी है देश विदेश में समिति की अनेक शाखाएं हैं और समिति हर वर्ग की महिलाओं को साथ लेकर चल रही है। लक्ष्मी बाई केलकर का मानना था कि महिलाएं देश की आधार शक्ति हैं और परिवार का केंद्र बिंदु हैं महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज और देश सशक्त होगा।

वर्ग की विशेष बात ये है कि यहां सबको आत्मनिर्भर बनने, सेल्फ डिफेंस आदि की ट्रेनिंग के साथ-साथ उनके भीतर छुपी गायन, वादन नृत्य और कला को भी निखारा जाता है। वर्ग में सामाजिक समरसता का यहां अनूठा संगम देखने को मिलता है।

दिल्ली प्रांत की प्रमुख कार्यवाहिका सुनीता भाटिया, सह कार्यवाहिका विदुषी शर्मा और प्रांत प्रचारिका व अखिल भारतीय तरुणी सह प्रमुख विजया शर्मा, उत्तर क्षेत्र कार्यवाहिका चंद्रकांता की देख-रेख और नेतृत्व में ये वर्ग चल रहा है। वर्ग अधिकारी दिल्ली की जानी मानी समाज सेविका भारती खन्ना हैं।

पथ संचलन गीता बाल भारती विद्यालय, रायगढ़ कॉलोनी, कृष्णा नगर, शाहदरा से आरंभ होकर रायगढ़ कॉलोनी, झील, लाल क्वाटर, आजाद नगर, छाछी बिल्डिंग, वापस रायगढ़ कॉलोनी गीता बाल भारती विद्यालय तक लगभग ढाई किलोमीटर का रास्ता तय करके पहुंचा।

प्रशिक्षुक बालिकाएं और युवतियां अनुशासन बद्ध हो कर शाहदरा की सड़कों पर देश भक्ति के गीत गाते हुए अनुशासित सिपाहियों की तरह निकलीं तो उन्हें देखने भीड़ सड़कों के किनारे जुट गयी और उन्होनें भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए पुष्प वर्षा की।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles