spot_img

Palwal : शिक्षा विभाग ने समर हीरो चैलेंज किया शुरू

पलवल : राजकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान टैबलेट का लगातार और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने समर हीरो चैलेंज शुरू किया है। इस चुनौती के अंतर्गत विद्यार्थी और शिक्षकों को आगामी 5 से 30 जून तक वन स्कूल पी.ए.एल. एप्लीकेशन पर विभिन्न कार्य पूरे करने हैं, जिसमें शिक्षक प्रत्येक सप्ताह हर विषय के संबंध में विद्यार्थियों को दो गृह कार्य आवंटित करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने गुरुवार को बताया कि विद्यार्थी हरेक सप्ताह प्रत्येक विषय से संबंधित एक गृह कार्य को करने का पूरा प्रयास करेगा। आवश्यक सब्जेक्ट के लिए प्रति सप्ताह एक केंद्रित अभ्यास प्रश्नोतरी का प्रयास भी करेगा। विद्यार्थी के द्वारा टैब का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाना है। उन्होंने कहा कि ई-अधिगम मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फ्लैगशिप प्रोग्राम है, जिसका लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना है। टैब के माध्यम से पढ़ाई का रिविजन करना भी आसान हो जाता है तथा अध्यापक का कार्य भी सरल होता है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह कार्य सीसीई के अंतर्गत आने वाले प्रोजेक्ट वर्क से अलग रहेगा अर्थात इसके अंक सीसीई में नहीं जुड़ेंगे। यह चुनौती पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी को समर पी.ए.एल. हीरो स्टूडेंट तथा शिक्षकों को समर पी.ए.एल. हीरो टीचर का खिताब दिया जाएगा। इसके अलावा ई-अधिगम के तहत टॉप 100 विद्यार्थियों और टॉप 50 शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles