spot_img

Mumbai : गोरेगांव में 51 लाख रुपये की ड्रग के साथ दो गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने गोरेगांव के संतोष नगर में 51 लाख रुपये के ड्रग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों इसी क्षेत्र में ड्रग की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार एएनसी की टीम गोपनीय सूचना के आधार पर गोरेगांव स्थित संतोष नगर में बुधवार की रात निगरानी कर रही थी। जैसे दोनों संदिग्ध युवकों को एएनसी की टीम ने देखा तो उन्हें रोक लिया। दोनों की तलाशी के दौरान एएनसी अधिकारियों ने 255 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया जिसे ‘म्याऊ म्याउ’ के रूप में भी जाना जाता है जिसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपये है। दोनों ने एएनसी टीम को बताया कि वे शहर और इसके उपनगरों में अपने ग्राहकों को मादक पदार्थ बेचने की कोशिश कर रहे थे। इन दोनों से गहन छानबीन जारी है।

West Bengal Elections : अब तक के रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections) 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाते...

Explore our articles