spot_img

Jaipur : यात्री अपने रेक्टम में छुपा कर ला रहा था 43 लाख रुपये का सोना

जयपुर : जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए एयर एशिया की फ्लाइट से बैंकॉक से जयपुर पहुंचे यात्री के रेक्टम से 715 ग्राम सोना बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत 43 लाख रुपये बताई जा रही है। कस्टम टीम ने सोना जब्त कर यात्री को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यात्री से सामने आया कि वह बैंकॉक से यह सोना जयपुर लेकर आया था। जयपुर में यह सोना कहां और किसे देना था, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके बाद कस्टम टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार यात्री को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कस्टम विभाग की डीसी नीलिमा खोरवाल ने बताया कि बुधवार देर शाम को बैंकॉक की एयर एशिया फ्लाइट से जयपुर सोना लाने की सूचना मिली थी। इस दौरान एयर एशिया की फ्लाइट एफडी 130 से उतरे यात्री से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह घबराने लगा तो उसे डिटेन किया गया। इस दौरान यात्री के पास कुछ नहीं मिला। शक होने पर यात्री के मेडिकल टेस्ट के लिए कोर्ट से परमिशन मांगी गई। परमिशन मिलने पर रात आठ बजे यात्री को एसएमएस अस्पताल लाया गया। यहां एक्स-रे किया तो रेक्टम में सोने के तीन कैप्सूल दिखाई दिए। रेक्टम में तीन कैप्सूल दिखने के बाद मेडिकल ऑब्जर्वेशन में यात्री को रखा गया। यहां मेडिकल टीम की सहायता से रेक्टम में तीन कैप्सूल निकाले गए। जब इन्हें खोल कर देखा तो सोना निकला। इनका वजन किया गया,जो करीब 715 ग्राम था और इसकी बाजार कीमत करीब 43 लाख रुपये तक की है। कैप्सूल को बरामद कर आरोपित को भी जेल भेज दिया गया है।

Lucknow : बिना कर्ज पूरी हुई 42,000 करोड़ की परियोजनाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : (Lucknow) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने संसाधनों से पूरा करने में सक्षम है।...

Explore our articles