spot_img
Home entertainment Entertainment: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ हुआ...

Entertainment: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ हुआ रिलीज

0
433

सारेगामा हम भोजपुरी और अरविंद अकेला कल्लू का जलवा एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। कल्लू का नया गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ आज रिलीज हो गया है। नाच रे पतरकी का यह गाना तीसरा वर्जन है।

इससे पहले इसके 2 वर्जन ने भोजपुरी के दर्शकों को नागिन धुन पर खूब नचाया। म्यूजिक प्रधान इस गाने में भी कल्लू ने अपनी छाप छोड़ी है और यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। नागिन थीम पर इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ की फिल्म के म्यूजिक को याद कर आने वाला है। भोजपुरी में यह अपने आप में नायाब और अनोखा है, जिसे कल्लू अपने फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए लेकर आए हैं।

गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ के बारे में सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि नाच रे पतरकी फ्रेंचाइजी का यह एक और शानदार गाना है जो सबको झूमने पर मजबूर कर देगा। नए प्रयोग और विजन के साथ हमने इस गाने को बनाया है। नागिन धुन का गाना लोगों में बेहद पसंद किया जाता रहा है। इस को ध्यान में रखकर हमने एक बेहतरीन कांसेप्ट के साथ लाजवाब गाना अपने भोजपुरी के दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया है। उम्मीद करते हैं कि यह सभी लोगों को पसंद आएगा और इस सीरीज के पहले दो गानों की तरह यह धमाल मचाएगा।

कल्लू ने कहा कि गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ की धुन बेहद मजेदार है। मैं भोजपुरी म्यूजिक लवर्स और अपने फैंस से अपील करूंगा कि आप सभी इस गाने को खूब सुने और इससे बड़ा बनाएं। हमारे गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक है, जिसमें मेरे साथ भोजपुरी न्यू कमर नम्रता मल्ला का सेंसेशनल डांस आपको खूब भाएगा, यह मेरा विश्वास है।