ग्वालियर : एक शोहर न सिर्फ अपने बड़े भाई से बल्कि तीन भतीजों से भी बलात्कार करवाता रहा। उस आदमी का भय इतना था कि महिला कई बार बाहर निकलने का मौका पाने की कोशिश करती है लेकिन घर से निकल नहीं पाती, फिर जब वह भरोसा जीतकर मायके पहुंचती है, तब जाकर अपने लिए न्याय पाने की कोशिश शुरू कर पाती है।
दरअसल, मामला उस समय सामने आया, जब ये महिला अपने लिए न्याय पाने (एसपी ऑफिस) जनसुनवाई में पहुंची एवं लिखित में शिकायत देकर आरोपितों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए गुहार लगाई। नव विवाहिता ने अपने पति मोहम्मद शाहिद अली, जेठ मोहम्मद खलिद अली, भतीजे – मोहम्मद तोफीक अली, आरिफ काजी और अर्स काजी के खिलाफ अपने साथ कई दिनों तक बलात्कार करने की जानकारी लिखित में पुलिस को दी है।
इस महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले साल मई में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के काजियाना मोहल्ला एट में हुई थी। वहां पहुंचने पर शोहर शाहिद अली ने उसे कमरे में बंद कर दिया और फिर मेरे साथ बलात्कार करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। शोहर शाहिद ने कमरे में पहले भतीजों को एक-एक कर भेजा जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया, फिर उसके बाद तो जब उनकी मर्जी होती वे कमरे में बिना रोकटोक चले आते और दुष्कर्म करते थे, इसके बाद शोहर का बड़ा भाई खलिद अली भी कमरे में आकर बलात्कार करने लगा। महिला में अपनी आपबीती में बताया कि विरोध करने पर उसका शोहर और भतीजे तोफीक अली, आरिफ काजी व अर्स काजी उसके साथ मारपीट करते थे। किसी को इस बात की खबर दी तो जान से मार देने की धमकी देते थे।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसको कभी अपने मायके में माता-पिता से बातचीत भी नहीं करने दिया जाता था। लेकिन जब इन सब के चंगुल से निकलने के लिए मैंने अपने पति समेत उसके परिवार के लोगों को इस भरोसे में ले लिया कि मायके जाने पर जो मेरे साथ घट रहा है उसका जिक्र किसी से नहीं करुंगी तब जाकर शोहर ने कुछ दिन के लिए 24 सितंबर 2022 को ग्वालियर भेजा था। तब से वह वापिस अपने ससुराल नहीं गई है। इसने बताया कि वह न्याय की गुहार यूपी के जालौन जिले के पुलिस थानों में कर चुकी है, पर आज तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी मामले में वह यहां ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई है।
वहीं जनसुनवाई में मामला आने के बाद पुलिस ने महिला को जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा देने का प्रयास किया है। पुलिस का कहना है कि जालौन जिले में वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की गई है। इस संबंध में बुधवार एसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल से जब बात की गई तो उनका कहना है कि जनसुनवाई में 100 से अधिक शिकायतें सामने आई हैं। इन सभी में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, इस मामले में भी पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई में कमी नहीं रखेगी। फिलहाल मामलों दो राज्यों के बीच का है, इसलिए जानकारी जुटाई जा रही है। महिला को न्याय मिले, हम भी यही चाहेंगे। जांच के बाद कायमी भी दर्ज की जाएगी।


