औरैया : जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की देवरानी की शादी में शामिल होने आई एक किशोरी को उसके ही जीजा ने बीती रात दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद घर के बरामदे में शव चारपाई पर डाल भाग गया।
इसकी सूचना किशोरी के पिता को दी गई, उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान गांव के लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना कर दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की बहन ने भी अपने पति पर ही आरोप लगायी है।
फिरोजाबाद जिले के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी दिबियापुर थाने के एक गांव में अपनी बहन के यहां आई थी। यहां बहन की ननद की शादी 29 मई को थी। बीती रात किशोरी के जीजा ने नशे की हालत में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार थाना प्रभारी आरके शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गए। शव पर चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। गुप्तांग में भी खून था। जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतका की बड़ी बहन ने भी अपने पति के खिलाफ ही बयान दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


