spot_img

Ahmedabad: जीएसईबी कक्षा 12वीं सामान्य प्रवाह में 73.27 फीसदी परिणाम

अहमदाबाद:(Ahmedabad) गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल मार्च में ली गई 12वीं बोर्ड सामान्य प्रवाह का बुधवार को परिणाम घोषित किया गया। इस साल 73.27 फीसदी परिणाम आया है, जो कि पिछले साल से 13.64 फीसदी कम है। पिछले साल 86.91 फीसदी परिणाम था। बोर्ड की वेबसाइट पर सुबह 7.30 बजे परिणाम घोषित किया गया। साथ ही वॉट्सएप नंबर 6357300971 पर सीट नंबर भेजकर परिणाम प्राप्त करने की व्यवस्था की गई।

इस साल सामान्य प्रवाह में कच्छ जिले का सर्वाधिक 84.59 फीसदी परिणाम आया। इसके अलावा सबसे कम परिणाम दाहोद जिले का 54.67 फीसदी रहा। वागध्रा केन्द्र का सबसे अच्छा 95.85 फीसदी परिणाम रहा। वहीं सबसे कम परिणाम देवगढ़बारिया का 36.28 फीसदी रहा। राज्य के 311 स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रों का परिणाम 67 फीसदी रहा, जबकि छात्राओं ने बाजी मारी, इनका परिणाम 80.39 फीसदी रहा। छात्राओं का परिणाम छात्रों से 13.36 फीसदी अधिक रहा। 10 फीसदी से भी कम परिणाम वाले स्कूलों की संख्या 44 रही। परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थियों की संख्या 3097 थी। निजी नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 33.86 फीसदी रहा।

कारखाना कर्मचारी की बेटी को 91 फीसदी

यात्रीबा चुडास्मा नामक छात्रा ने बताया कि उसे 91 फीसदी परिणाम मिले। परिवार में अधिक सदस्य होने के कारण वह दिन में नहीं पढ़ पाती थी, इसलिए वह सारी रात पढ़ती थी। सुबह स्कूल और ट्यूशन में पढ़ाए गए पाठ को पढ़ती। अकाउंट और स्टेट्स में उसने अधिक ध्यान दिया। इसमें उसे अच्छे अंक आया है। बताया कि वह एमबीए करना चाहती है, पिता कारखाना में नौकरी करते हैं। उदय मेहता नामक विद्यार्थी ने बताया कि उसे 99.69 पर्सन्टाइल आया है। रोज 10-11 घंटे पढ़ाई करता था। स्कूल और घर के सदस्यों ने खूब सपोर्ट किया। पिता कर्मकांड करवाते हैं। वह एलएलबी करना चाहता है।

482 केन्द्रों पर 4.77 लाख रेगुलर विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

मार्च 2023 के सामान्य प्रवाह की परीक्षा राज्य के 482 केन्द्रों पर लिए गए। इसमें 479298 नियमित परीक्षार्थी थे। इसमें 477392 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इनमें 349792 परीक्षार्थी पास हुए। नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 73.27 फीसदी रहा। वहीं पिछले साल उत्तीर्ण नहीं हुए रीपिटर 29974 परीक्षार्थियों ने पंजिकरण कराया था। इसमें 28321 ने परीक्षा दी। 11205 परीक्षार्थी पास हुए। वहीं 34533 नियमित परीक्षार्थियों ने पंजिकरण कराया था। इसमें 31988 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 10830 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles