spot_img

Kolkata: कोलकाता में बारिश के आसार नहीं, तापमान में बढ़ोतरी जारी

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश के आसार नहीं हैं। इससी वजह से लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्मी में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार तक इसी तरह से तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles