spot_img

Indore: इंदौर गौरव दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री शिवराज होंगे शामिल

इंदौर:(Indore) इन्दौर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम आज बुधवार को सायंकाल नेहरू स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार आज बुधवार शाम 6 बजे से म्युजिकल बैण्ड की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात शाम 6.30 बजे से कृष्णलीला की प्रस्तुति दी जायेगी। शाम 7.05 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। इस दौरान 50 लोगों के समूह द्वारा डमरू और शंखनाद से शिव महिमा समूह की प्रस्तुति दी जायेगी।

शाम 7.20 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया जायेगा। शाम 7.22 बजे कन्या पूजन किया जायेगा। शाम 7.24 बजे स्वागत कार्यक्रम होगा। शाम 7.26 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वागत भाषण दिया जायेगा। शाम 7.28 बजे इंदौर गौरव सम्मान कार्यक्रम होगा। शाम 7.35 बजे मुख्यमंत्री चौहान का उदबोधन होगा। रात्रि 8 बजे रागिनी मक्खर और बाल कलाकारों द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर पर आधारित प्रस्तुति दी जायेगी। रात्रि 8.15 बजे लाईट एण्ड साउण्ड शो की प्रस्तुति होगी। रात्रि 8.20 बजे से गायिका सुनिधि चौहान के गीतों की प्रस्तुति होगी। इसके उपरांत भव्य आतिशबाजी भी की जायेगी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles