प्लेटफार्म नम्बर एक से जीआरपी ने एक युवक और युवती को सोने के साथ दबोचा
देवरिया : सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक से जीआरपी ने एक युवक और युवती को पकड़ कर तस्करी के सोने का बिस्कुट आज बरामद किया। उसकी बाजार में कीमत 1.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
गोरखपुर डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से तस्करी का सोने का बिस्कुट के बाहर भेजने के बारे में जानकारी जीआरपी देवरिया को दी। इस पर टीम के सदस्यों ने प्लेटफार्म पर नाकेबंदी कर दी। इसी बीच जीआरपी के थानेदार सुधाकर उपाध्याय और डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने प्लेटफार्म नम्बर एक पर पार्सल कार्यालय के पास एक युवती और युवक संदिग्धावस्था में दिखाई दिए। टीम के पहुंचने के पहले ही उठ कर जाने लगे। पुलिस ने उनके समानों की तलाशी लिया तो बैग में उनके पास से 17 सोने के बिस्कुट बरामद किया। इसका वजन दो किलो सौ ग्राम था। जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अमित कुमार और युवती ने अपना नाम नेहा वर्मा पुत्री विजय वर्मा निवासी गायत्री पुरम रामगुलाम टोला थाना सदर कोतवाली बताया। टीम के सदस्यों ने दोनों के पास से मिले सोने के बिस्कुट के बारे में पूछताछ किया तो वह कुछ जबाब नहीं दे पा रहे थे। वह ट्रेन पकड़ कर बाहर जाने के लिए बैठे हुए थे।
पुलिस सूत्रों की मानें तो तस्कर बंगाल और आसाम से सोने की बिस्कुट को ला कर यूपी के अलग-अलग जिलो में सप्लाई करते हैं। बाहर से आए हुए सोने की बिस्कुट की काफी डिमांड है। जिले के कुछ कारोबारी भी अवैध सोने की खरीदारी करते है।
गोरखपुर से आई डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने दोनों से तस्करी के गिरोह में शामिल अन्य साथियों के बारे में जानकारी लिया। इसके साथ ही कहां-कहां सोने की आपूर्ति होती है, इसके बारे में जानकारी लिया। टीम को दोनों के पास से मिले बिस्कुट की कीमत लगभग 1.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधाकर उपाध्याय, एसआई अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी, राम दुलारे यादव, संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार, समर साकेत और महिला कांस्टेबल संगीता यादव शामिल थी।


