जयपुर : मुंबई से व्यापार के सिलसिले में जयपुर आए व्यापारी का बदमाशों ने होटल के बाहर से अपहरण कर लिया। व्यापारी से मारपीट के बाद लूट कर बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में व्यापारी ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार औरंगाबाद महाराष्ट्र निवासी लेख प्रज्वल मिठावाला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह बिजनेस के सिलसिले में जयपुर आया था। यहां इस्कॉन रोड पर स्थित होटल ग्रीन ऑलिव में ठहरा था। रात करीब 12.30 बजे होटल के बाहर खड़ा था,इसी दौरान एक कार सवार तीन बदमाश आए और जबरन गाड़ी में अपहरण कर ले गए। बदमाशों रास्ते में मारपीट कर परिजनों से 15 लाख रुपये मंगवाने के लिए कहा। पेटीएम से 3 हजार 400 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल लोकेशन ट्रेस का ऑप्शन देख किसी अन्य जगह पर आंख पर पट्टी बांध कर ले गए। बैग में रखे 40 हजार और पर्स में से 1 हजार 500 रुपए लूट लिए। इसके अलावा उसकी न्यूड वीडियो बना कर पर्स में रखे एटीएम कार्ड, चेक सहित मोबाइल लूट ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।


