spot_img

MUMBAI: महाराष्ट्र में कांग्रेस के इकलौते सांसद बालू धानोरकर का बुधवार को चंद्रपुर में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई:(MUMBAI) महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के इकलौते सांसद बालू धानोरकर (47) का बुधवार को चंद्रपुर के वणी-वरोरा बायपास पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बालू धानोरकर का आज तड़के दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज चंद्रपुर लाकर आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सांसद बालू धानोरकर का किडनी स्टोन का ऑपरेशन 26 मई को नागपुर में किया गया था। 28 मई को उनके पिताजी नारायण धानोरकर का निधन हो गया और उसी दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद धानोरकर को तत्काल दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। बालू धानोरकर के निधन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दुख जताया है।

बालू धानोरकर ने अपना राजनीतिक सफर शिवसेना से शुरू किया था। 2014 में बालू धानोरकर शिवसेना के टिकट पर वरोरा-भद्रावती विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2019 में बालू धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और चंद्रपुर-वणी-आर्णी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। महाराष्ट्र सहित पूरे देश में मोदी लहर होने के बाद भी बालू धानोरकर कांग्रेस पार्टी के इकलौते सांसद के रूप में चुनाव जीते थे।

बालू धानोरकर के परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बच्चे हैं। प्रतिभा धानोरकर वरोरा-भद्रावती सीट से कांग्रेस विधायक हैं।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles