spot_img

Rajouri: राजौरी में पुलिस का छापा, घर से 31 मोबाइल फोन, हेरोइन, 1.16 लाख रुपये की नकदी बरामद

राजौरी :(Rajouri) पुलिस (Police) ने राजौरी शहर के नब्बन मोहल्ला के पास वार्ड 10 में स्थित एक घर पर छापा मारा है। इस दौरान 31 मोबाइल फोन, 1.16 लाख रुपये से अधिक की नकदी, दो इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन, ग्यारह ग्राम हेरोइन और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि डीएसपी मुदस्सिर हुसैन के नेतृत्व में यह छापा अजीज अहमद उर्फ सोनू चीनी के घर पर मारा गया। इस दौरान उक्त चीजों के अलावा तीन कैमरे, तीन मोटर, चार एम्पलीफायर, एक इन्वर्टर, एक स्टेबलाइजर और एक स्पीकर भी बरामद किया गया है। अजीज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अजीज राजौरी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात है।था।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles