spot_img

New Delhi: महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का निधन, लोकसभा अध्यक्ष ने शोक जताया

नई दिल्ली:(New Delhi) महाराष्ट्र के चंद्रपुर से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने यह जानकारी दी। धानोरकर 48 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद बालू भाऊ धानोरकर के निधन पर दुखद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जनता से गहरा जुड़ाव रखते हुए उन्होंने आमजन की आशाओं को सदन तक पहुंचाने और पूरा करने के लिए स्वयं को समर्पित किया। उनका निधन हम सब के लिए अपूरणीय क्षति है। बिरला ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए बालू धानोरकर को पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था।

धानोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता। बाद में धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी पत्नी वरोरा-भद्रावती से विधायक हैं।

Mumbai : अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह

मुंबई : (Mumbai) सोशल मीडिया पर मंगलवार रात अभिनेता अमिताभ बच्चन (actor Amitabh Bachchan) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को...

Explore our articles