spot_img

Raipur: मुख्यमंत्री आज कुम्हारी में करेंगे 174 करोड़ 45 लाख रुपये के विकास कार्याें की घोषणा

रायपुर:(Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज (मंगलवार ) नगर पालिका परिषद कुम्हारी के दौरे पर रहेंगे। वे बतौर मुख्य अतिथि बड़े तरिया एवं विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री नगरवासियों के लिए 174 करोड़ 45 लाख रुपये के विकास कार्याें की घोषणा करेंगे । इसमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्याें का लोकार्पण व 129 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्याें का भूमि पूजन शामिल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे। कार्यक्रम में परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष सोनकर एवं उपाध्यक्ष के. रवि कुमार, लोक निर्माण विभाग प्रभारी मनहरण यादव, नगर पालिका परिषद कुम्हारी के समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन तथा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

Mumbai : अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह

मुंबई : (Mumbai) सोशल मीडिया पर मंगलवार रात अभिनेता अमिताभ बच्चन (actor Amitabh Bachchan) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को...

Explore our articles