spot_img

Ranchi : अरविंद उरांव हत्याकांड मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

रांची : कांके थाना पुलिस ने अरविंद उरांव हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कृष्णा राम उर्फ लिलू और सुमित कुमार डोम को शामिल हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, घटना के वक्त पहना हुआ कपड़ा और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस में सोमवार को बताया कि बीते दो अप्रैल 2023 को मृतक के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि मेरा पुत्र रामनवमी जुलूस के साथ 30 मार्च को निकला था। लेकिन वह वापस नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान और तकनीकी शाखा के सहयोग से मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles