spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को दिलाई केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पद की शपथ

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Praveen Kumar Srivastava was sworn) ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बाबत जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज राष्ट्रपति भवन में 10.30 बजे आयोजित एक समारोह में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष अपने पद की शपथ ली और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Lahore : ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर हुए फखर जमान और सैम अयूब, चोट के कारण नहीं होंगे उपलब्ध

लाहौर : (Lahore) पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज...

Explore our articles