spot_img

Ghaziabad : होटल में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या के बाद प्रेमी ने की खुदकुशी

गाजियाबाद : मोदीनगर थाना इलाके के गोविंदपुरी स्थित ओयो होटल में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फॉरेंसिंक जांच के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि रविवार की सूचना मिली कि होटल के कमरे में एक युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कमरे की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाया।

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि मोदीनगर निवासी 30 वर्षीय हिमांशु अपनी प्रेमिका मधु (21) के साथ शनिवार को होटल के कमरे में ठहरा था। दो माह पहले ही मधु की शादी हनुमानपुरी निवासी मोहित के साथ हुई थी। हिमांशु ने मधु को मिलने के लिए होटल में बुलाया था, जहां मौका पाकर चुन्नी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles