spot_img

Kolkata: दक्षिण बंगाल को मिलेगी गर्मी से राहत, दिन भर होती रहेगी छिटपुट बारिश

कोलकाता:(Kolkata) कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है।

आज सारा दिन तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने वाला है। इसके अलावा आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हल्की बारिश होगी जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में भी हल्की बारिश होती रहेगी जिससे वहां तापमान और गिरने वाला है। इस हफ्ते बुधवार तक इसी तरह का मौसम रहेगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास भी होता रहेगा।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles