spot_img

Gwalior : शहर में दिन का पारा 44 डिग्री के पार, शाम को घुमड़े बादल

मुरार क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी

ग्वालियर : सूरज ने रौद्र रूप दिखाया तो सात दिन बाद रविवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। शाम को अचानक बादल घुमड़े तो थाटीपुर सहित मुरार क्षेत्र में बूंदाबांदी हो गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आज हुई बूंदाबांदी की वजह से सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

वर्तमान सीजन में दूसरी बार रविवार को सूरज का रौद्र रूप देखने को मिला। मौसम साफ होने से सुबह से ही धूप काफी तेज रही। इसके चलते पूर्वान्ह 11.30 बजे ही तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जबकि मध्यान्ह 2.30 बजे तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर था। शाम पांच बजे के आसपास आसमान में बादल नजर आने लगे। इसके बावजूद शाम 5.30 बजे भी तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। इसके चलते पिछले दिनों की अपेक्षा आज गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहा। शाम करीब पांच के आसपास थीटीपुर सहित उप नगर मुरार में चुनिंदा क्षेत्रों में बूंदबांदी हो गई।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 34 और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई। यहां बता दें कि इससे पहले 13 मई को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles