spot_img

Ranchi: बढ़ती गर्मी के साथ रिम्स में बढ़ रही मरीजों की संख्या

रांची: (Ranchi) झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन चढ़ते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं लू लगने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रिम्स प्रबंधन के मुताबिक मेडिसिन विभाग में औसतन एक चौथाई मरीज लू लगने के कारण इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिसिन में औसतन 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें लू लगने से बीमार मरीजों की संख्या 35-38 है, जिन्हें चिकित्सीय परामर्श और जरूरी दवाएं देकर डॉक्टर घर भेज दे रहे हैं।

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि लू लगने के कारण मरीज रिम्स में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीजों को लूज मोशन और उल्टी हो रही है। वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी की वजह से बच्चों में समर बॉयल (शरीर में फोड़ा) और घमौरी हो रही है। बड़ों को इंसेक्ट डर्मेटाइटिस (कीड़ों का काटना), स्किन एलर्जी, सिहली जैसी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि अचानक एसी से बाहर धूप में निकलने से स्किन में लाल दाग-धब्बा हो रहा है। ऐसा करने से लोगों को बचने की जरूरत है।

New Delhi : नॉर्थ ईस्ट के छात्रों से भेदभाव पर केंद्र को रिपोर्ट

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे नार्थ ईस्ट के छात्रों (Northeastern students) के साथ नस्लीय...

Explore our articles