spot_img

Rishikesh: जी-20 समिट के लिए ऋषिकेश के पूरे क्षेत्र को 5 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया : एसपी

23 मई को पुलिस के पूर्वाभ्यास को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों संग की बैठक

ऋषिकेश:(Rishikesh) तीर्थनगरी (Tirthanagari) में होने वाले जी-20 समिट के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की सफलता की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को 5 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है।

पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 24 मई से ऋषिकेश में होने वाली जी-20 बैठक के दौरान आने वाले मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के किए जाने वाले 23 मई को पूर्वाभ्यास के चलते सभी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

गुरुवार को थाना लक्ष्मण झूला में हुई बैठक के दौरान पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के घाट पर जी-20 सम्मेलन के चलते आयोजित गंगा आरती में विदेशी मेहमानों प्रतिभाग करने आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत अतिथि देवो भव की तरह करना हमारा कर्तव्य है।

इसके चलते पूरे इलाके को 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अतिरिक्त दो कंपनी ,एक प्लाटून पीएसी एक बम निरोधक दस्ता, तीन टीमें जल पुलिस, 5 एएसपी, 8 सीओ, 10 एस एचओ, 47 एसआई , 10 महिला उप निरीक्षक, 206 कांस्टेबल जिसमें महिलाएं भी शामिल रहेंगी, ये आयोजन स्थल के इलाके में तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि आरती के समय कुछ समय के लिए पुलों पर आवाजाही रोकने के बाद पुलों को सभी के लिए खोल दिया जाएगा, यह व्यवस्था पौड़ी पुलिस के समन्वय के आधार पर की जाएगी।

इसे देखते हुए विदेशी मेहमानों को जानकी पुल से परमार्थ निकेतन लाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए पुलिस 23 मई को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्वाभ्यास करेगी। इस दौरान व्यापारियों और यहां आने वाले यात्रियों को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है।

व्यापारी नेताओं ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में खुलने वाली दुकानों का समय बढ़ाया जाए, इसी के साथ पुलों और नाव के आवागमन को भी सुचारु रूप से चलने दिया जाए, ताकि किसी यात्री और व्यापारियों को किसी प्रकार के समस्या का सामना ना करना पड़े। इसी के साथ जिला पंचायत के वसूले जा रहे टैक्स को भी कम किए जाने की मांग की गई।

बैठक में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ,नारायण सिंह रावत, दिलीप अग्रवाल, मनोज राजपूत संजय अग्रवाल, चंद्र मिश्र शुक्ला, नारायण सिंह राणा, आदेश तोमर, रजनीश शर्मा, मनीष राजपूत, रमन चोपड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदन सिंह, अशोक अग्रवाल, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles