spot_img

West Singhbhum: चाईबासा में नक्सलियों के बिछाए गए आईईडी की चपेट में आया 10 साल का बच्चा, मौत

पश्चिमी सिंहभूम :(West Singhbhum) चाईबासा जिले (Chaibasa district) में नक्सलियों के बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगरा गांव के पास गुरुवार देर शाम हुई है। पुलिस को इसकी सूचना आज (Friday) सुबह मिली है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर का कहना है कि सुबह सूचना मिलते ही टोंटो पुलिस को रेंगरा भेजा गया है। विभाग के कर्मचारियों के वहां पहुंचने पर ही विस्तृत विवरण मिल पाएगा। अभी सिर्फ यही सूचना है कि इस घटना में बच्चे की मौत हुई।

उल्लेखनीय है कि इस समय जिले के कई थाना क्षेत्रों में नक्सली उन्मूलन के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इससे नक्सली बौखला ला गया है। माओवादियों ने इस अभियान को विफल करने के लिए जंगल में आईईडी बिछाना शुरू किया है।

Explore our articles